टोहाना। थाना शहर पुलिस ने वाहन चोरी प्रकरण में कार्रवाई करते हुए एक अन्य सह-आरोपी पंजाब के पटियाला जिले के गांव बदनपुर निवासी सुखबीर सिंह को काबू किया है।
आरोपी पर चोरी, नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में छह केस दर्ज हैं। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। थाना शहर प्रभारी प्रहलाद ने हुए बताया कि शिकायतकर्ता कन्हड़ी निवासी जोनी ने बताया था कि वह टोहाना रोड पर स्थित एक स्क्रैप दुकान पर चौकीदारी करता है। 21 अगस्त 2025 की रात करीब 12 बजे छह नकाबपोश आरोपी दुकान के बाहर खड़ी गाड़ी से छेड़छाड़ करने लगे।
शिकायतकर्ता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे पकड़कर जबरन कार में बैठा लिया और कुछ दूरी पर उतारकर भाग गए। उसी दौरान आरोपियों ने मौके पर खड़ी स्क्रैप से भरी गाड़ी को भी चोरी कर लिया।