फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गर्मी में खराब होने के डर से सब्जियों की कीमतों में गिरावट

Sun, 17 May 2026 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर की ​हंस मार्केट में रेहड़ी दुकानदार से तरबूज की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। इस बार सब्जियों की पैदावार अच्छी है। दूसरी तरफ ज्यादा पैदावार और बढ़ती गर्मी से सब्जियों के खराब होने के डर से इनके दामों में 40 फीसदी तक गिरावट आई है। इससे जहां आमजन खुश हैं वहीं दाम कम मिलने से किसान चिंतित हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून देरी से आएगा जिसके चलते आम, तरबूज, खीरा, ककड़ी आदि की मांग ज्यादा रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सब्जी विक्रेता राधेश्याम, मनदीप का कहना है कि मई के पहले सप्ताह तक सीजन सब्जियों के भाव तेज थे जैसे ही गर्मी बढ़ी है इनकी कीमत कम हो गई है। ज्यादा गर्मी होने व बंपर पैदावार होने टमाटर 10 से 15 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है। इसी तरह भिंडी, तोरी, घीया, प्याज, टिंडा, शिमला मिर्च 15 से 20 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।

सब्जी मंडी के व्यापारी नरेश ग्रोवर, दिनेश व सब्जी विक्रेता सुभाष शर्मा, कमलेश और राजू ने बताया कि अबकी बार सब्जियों की फसल बहुत अच्छी हुई है। बारिश आने तक सब्जियों की आवक अच्छी ही रहेगी। सब्जी मंडी में जिन फसलों की आवक अधिक होती है उनके भाव कम हो जाते हैं। वहीं सब्जियों के साथ ही गर्मी में सबसे ज्यादा तरबूज, खरबूजा, आम की मांग है। गर्मी का सीजन लंबा चलने से खीरा, ककड़ी, तरबूज और खरबूजा की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन




पिछले 15 दिनों में सब्जियों के भाव अंतर

सब्जी का नाम पुराना भाव नया भाव

आलू- 20 25

टमाटर- 20 15

नींबू- 150 100

हरीमिर्च- 60 40

तौरी- 30 15

घीया- 40 20

टिंडा- 30 20

करेला- 40 30

केरी- 40 30

भिंडी- 50 25

शिमला मिर्च- 30 20

खीरा- 30 15

तरबूज- 20 15

खरबूजा- 30 20

ककड़ी- 20 10

ग्वार फली- 40 30



गर्मी के कारण सब्जी व फलों के जल्दी खराब होने की आशंका रहती हैं। वहीं धान की बिजाई से पहले किसान सब्जी की खेती करते हैं जिससे सब्जी मंडी में आवक अधिक हो रही है। इससे उनके दामों में गिरावट है। बाजार में तरबूज, खरबूजा, खीरा और हरी सब्जियों की मांग ज्यादा है। बारिश के बाद उनके दाम में सामान्य होने के आसार हैं।
विज्ञापन


- सीताराम सैनी, प्रधान सब्जी मंडी यूनियन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें