फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अप्रशिक्षित डॉक्टर और मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

Sun, 15 Sep 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की स्थानीय इकाई ने चार सितंबर को 900 नशीली गोलियों के साथ पकड़े गए दोनों नशा तस्करों को मेडिकल नशा उपलब्ध करवाने वाले अप्रशिक्षित डॉक्टर समेत मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी इसी डॉक्टर से मेडिकल नशा खरीद कर लाए थे।
विज्ञापन

एनसीबी के प्रभारी एसआई कपिल देव ने बताया कि पुलिस टीम ने गांव बोस्ती निवासी अप्रशिक्षित डॉक्टर विकास को काबू किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी विकास ने बताया कि वह यह नशीली गोलियां गांव ललौदा निवासी मेडिकल संचालक मनदीप से लेकर आया था। तत्काल प्रभाव से कार्रवाई कर टीम ने मेडिकल संचालक मनदीप को भी धर दबोचा।
अब दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान अन्य तस्करों के भी नाम पता चलने की उम्मीद है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिए हैं। थाना सदर टोहाना में अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


फोन नंबर 9050891508 पर दें सूचना
एनसीबी के प्रभारी कपिल देव ने बताया कि आमजन के सहयोग से ही जिले समेत पूरे देश को नशामुक्त बनाया जा सकता है। इसलिए उन्होंने आमजन से तस्करों की सूचना देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नशे की बिक्री, खपत या तस्करी के बारे में कोई भी सूचना एनसीबी के टोल फ्री नंबर 90508-91508 पर बेफिक्र होकर दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम, पता गोपनीय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें