फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हांसपुर चौक पर अंडरपास का सर्वे पूरा, मई महीने से शुरू होगा कार्य, पहले बनेगी सर्विस लेन

विज्ञापन
फतेहाबाद के हांसपुर चौक पर सर्वे करने पहुंची एनएचएआई की टीम।
विज्ञापन
फतेहाबाद। नेशनल हाईवे स्थित हांसपुर चौक पर अंडरपास बनाने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। बुधवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम ने यहां पर सर्वे किया। एनएचएआई के साइट इंजीनियर ने मौके पर सभी पहलुओं की जांच की। इस दौरान हांसपुर चौक समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

21 करोड़ 45 लाख रुपये से बनने वाले इस अंडरपास का टेंडर भी जारी कर दिया है। 29 अप्रैल को इस चौक पर अंडरपास के लिए सांसद सुनीता दुग्गल द्वारा नींव रखी जाएगी। मई माह के पहले सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि हांसपुर चौक पर लगातार हो रहे हादसों से निजात पाने के लिए आसपास के गांवों के लोगों ने चार माह तक यहां पर धरना दिया था। सितंबर माह में लोगों की मांग को देखते हुए यहां पर अंडरपास की प्रक्रिया आरंभ की गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने अपना धरना हटा दिया था।
20 गांवों के ग्रामीणों का होता है इस रूट से आवागमन
इस चौक पर आए दिन हादसे होने के चलते कुछ महीने पहले एनएचएआई ने इस पर बड़े ब्रेकर बनाए थे। इसके बाद हादसों में काफी कमी आई थी। मगर आसपास के गांवों के ग्रामीणों की मांग थी कि इस चौक पर अंडरपास बनाया जाए। हांसपुर चौक से गांव हांसपुर व नागपुर सहित 20 गांवों के हजारों ग्रामीणों का रोजाना आवागमन होता है। इसी चौक से होते हुए हांसपुर जाने वाला यह रोड फतेहाबाद को पंजाब के बठिंडा से जोड़ता है। पंजाब के यात्री भी इसी रास्ते से आते-जाते हैं।
विज्ञापन

इस चौक पर गांव खान मोहम्मद, दौलतपुर, ढाणी ईस्सर, नुरकीअली, हिजरावांकलां, हिजरावांखुर्द सहित फतेहाबाद शहर के लोगों का आवागमन रहता था।

पहले बनाई जाएगी सर्विस लाइन
अंडरपास बनाने की प्रक्रिया से पहले हांसपुर चौक के दोनों ओर सर्विस लाइन का निर्माण किया जाएगा, ताकि वाहनों के आने-जाने में कोई दिक्कत न हो। इसके बाद बीच की सड़क को तोड़कर यहां पर अंडरपास का निर्माण किया जाएगा।
सांसद ने केंद्रीय मंत्री से दिलाई थी मंजूरी
अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा धरना शुरू करने के बाद सांसद सुनीता दुग्गल ने इस मामले को गंभीरता से लिया था। उन्होंने केंद्रीय सड़क, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से लगातार बैठकें कर इसके मंजूरी दिलाई। सितंबर 2022 में इस अंडर पास को मंजूरी मिली थी।
40 से अधिक हो चुकी हैं दुर्घटनाएं, आठ लोगों की जा चुकी जान
चार साल में इस चौक पर 40 से भी अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें आठ लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि साथ लगते रतिया रोड के अंडरपास तक एनएचएआई ने सर्विस लाइन बनाने का काम शुरू किया था ताकि इस चौक को बंद करके आवागमन रतिया रोड अंडरपास से शुरू किया जा सके। मगर ग्रामीणों ने इसका काम रुकवा दिया था।
कोट
हांसपुर चौक दुर्घटनाओं का केंद्र बन गया था। यहां पर अंडरपास बनवाने के लिए हमने लंबी लड़ाई लड़ी। चार माह तक धरना दिया। बाद में अंडरपास बनाने की मंजूरी मिली। अब मई माह में इसका निर्माण आरंभ हो जाएगा। 29 अप्रैल को सांसद सुनीता दुग्गल से नींव पत्थर रखवाया जाएगा।
विज्ञापन

भूपसिंह, प्रधान, हांसपुर चौक संघर्ष समिति
कोट
हांसपुर चौक पर अंडरपास को मंजूरी मिल चुकी हैं। इसका टेंडर भी लगा दिया गया है। वर्क ऑर्डर भी हो चुके हैं। 29 अप्रैल को भूमि पूजन किया जाएगा।

-सुनीता दुग्गल, सांसद, लोकसभा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें