फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू हो रहा डेंगू, 42 नए केस मिले, आंकड़ा 248 पहुंचा

विज्ञापन
फतेहाबाद में घरों के अंदर फोगिंग करते हुए कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। डेंगू जिले में बेकाबू हो रहा है। बुधवार को जिले में डेंगू के 42 नए केस मिले हैं और 153 घरों में लारवा मिला है। पहले सैंपल देने वाला 10वां मरीज डेंगू पॉजिटिव मिल रहा था लेकिन अब चौथा मरीज ही पॉजिटिव मिल रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में डेंगू मरीजों का कुल आंकड़ा 248 तक पहुंच गया है। अब तक स्वास्थ्य विभाग 2.77 लाख घरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम डोर टू डोर जांच कर चुकी है। इसमें 4292 घरों में लारवा मिल चुका है। बुधवार को जांच के दौरान रोडवेज, निजी अस्पताल और निजी स्कूल में लारवा मिला है। वहीं शहर फतेहाबाद में पिछले चार दिनों से डोर टू डोर अभियान चल रहा है। 50 टीमें और 5 सुपरवाइजर जुटे हुए है। पिछले 4 दिनों में 14884 घरों में चेकिंग की गई। यहां 790 घरों में लारवा मिल चुका है।
बच्चे भी हो रहे डेंगू पॉजिटिव
डेंगू की चपेट में बच्चे भी आ रहे है। रोजाना 7 से 8 बच्चे डेंगू पॉजिटिव मिल रहे है। फतेहाबाद शहर के अलावा रतिया शहर में भी डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। पहले फतेहाबाद शहर में सबसे ज्यादा डेंगू मरीज मिल रहे थे।
विज्ञापन

ये मिले डेंगू पॉजिटिव नए मरीज
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के वाल्मीकि चौक निवासी 16 वर्षीय किशोर, गांव भिरड़ाना निवासी युवक, अग्रवाल कॉलोनी निवासी युवक, ढाणी छतरियां निवासी युवती, ठाकर बस्ती निवासी युवक, गांव दौलतपुर निवासी युवक, मार्केट कमेटी फतेहाबाद में कर्मचारी, गांव दौलतपुर में 18 वर्षीय युवक, ठाकर बस्ती निवासी युवती, अरोडवंश धर्मशाला के पास 9 वर्षीय बच्चा, अग्रवाल कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय बालक, भाटिया कॉलोनी निवासी युवक, पुराना बस स्टैंड निवासी युवक, चार मरला कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय युवती, अलीपुर बरोटा निवासी युवक, गांव बीघड़ निवासी युवती, हुडा सेक्टर तीन फतेहाबाद निवासी युवती, मेन बाजार निवासी बुजुर्ग महिला, सिरसा रोड निवासी युवक, हंस कॉलोनी निवासी युवती, अग्रवाल कॉलोनी में दो युवक तथा इसके अलावा रतिया में 11 लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं।
निजी अस्पतालों में मिला लारवा, नोटिस जारी
स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों में लारवा ढूंढने को लेकर अभियान चलाया। कई अस्पतालों में लारवा मिला है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी किया है। इसके अलावा रोडवेज विभाग के कूलरों में भी लारवा मिला है। डीसी कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल में लारवा मिलने पर नोटिस जारी किया गया है।
डेंगू के ये हैं लक्षण
अचानक तेज बुखार का होना
अचानक तेज सिरदर्द होना
मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना
आंखों के पीछे दर्द होना
ये रखें सावधानियां
घरों के आसपास गड्ढों को मिट्टी से भर दें
कूलर, पानी से भरें बर्तनों को सप्ताह में एक बार जरूर खाली करें
छतों पर रखी पानी की टंकियों को ढक्कन लगाकर बंद रखें
बुखार आने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें
कोट
डेंगू के जिले में 42 नए केस मिले है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार जांच कर रही है। लोगों से अपील है कि अपने घरों के आसपास पानी एकत्रित न होने दें। डेंगू के लक्षण दिखने पर जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन

- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें