25 ग्राम हेरोइन सहित दो युवक गिरफ्तार, हेरोइन बेच कमाए गए 5 हजार रुपए भी बरामद
टोहाना (फतेहाबाद)। सीआईए टोहाना पुलिस ने हेरोइन सहित बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर टोहाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
सीआईए टोहाना पुलिस टीम गश्त के दौरान जब रतिया रोड टोहाना टोहाना पहुंची तो बराड़ चौक की तरफ से मोटरसाइकिल सवार दो युवक सामने पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे। शक के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान राजन निवासी आदर्श कॉलोनी भूना रोड टोहाना व जगजीत उर्फ बिट्टु निवासी आंबेडकर चौक टोहाना के रूप में हुई मामले की कार्रवाई कर रहे एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपियों से हेरोइन के साथ 5 हजार रुपये भी बरामद हुए है। पूछताछ पर आरोपियों नें बताया कि उन्होंने यह रुपये हेरोइन बेचकर कमाए है। संवाद
---