फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटरिंग दुकानदार पर हमला करने के आरोपी दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। हिसार रोड पर गणेश शटरिंग स्टोर के मालिक व उसके दो दोस्तों परे लाठी डंडों से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपी राजकुमार उर्फ सौरभ व राहुल भूना को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें राजकुमार उर्फ सौरभ से एक अवैध पिस्तौल भी बरामद हुआ है। उपरोक्त घटना में तीन युवकों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य हमलावरों की तलाश भी पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि 21 अप्रैल को दिनदहाड़े हिसार रोड पर गणेश शटरिंग स्टोर के मालिक प्रवीण कुमार व उसके दो दोस्तों पर पांच मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए 12 युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। दुकानदार के विरोध करने और शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई थी। जिन्होंने एक हमलावर को मौके पर दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी थी। मगर भीड़ ने हमलावर युवकों के 4 मोटरसाइकिलों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिए थे। पुलिस ने दुकानदार प्रवीण कुमार की शिकायत पर दो नामी तथा 12 न मालूम युवकों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करवाया था। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने तत्परता कार्रवाई करते हुए तीन हमलावर युवकों को 22 अप्रैल को ही गिरफ्तार कर लिया था। इनमें सुरेंद्र कुमार व प्रदीप तथा जयप्रकाश शामिल थे, जो सभी भूना के नजदीक गांव भट्टू के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां उन्हें माननीय न्यायालय ने शुक्रवार को हिसार जेल भेज दिया था। पुलिस ने राजकुमार उर्फ सौरव तथा राहुल को भी गिरफ्तार कर लिया हैं।
थाना अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि गणेश शटरिंग स्टोर की दुकान पर वीरवार को हुए मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन पुलिस दुकानदार के साथ झगड़े में शामिल अन्य युवकों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें