कैंप में कोरोना से बचाव का टीका लगाते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर राहत है। बुधवार को भी जिले में कोरोना का नया केस नहीं मिला है। इसके अलावा जिले में न ही कोई एक्टिव केस है। बुधवार को जिले में स्वास्थ्य विभाग ने 474 कोरोना सैंपल लिए। इसमें 377 आरटीपीसीआर के सैंपल शामिल है।
लैब से अभी 777 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। स्वास्थ्य विभाग अब तक 3 लाख 16 हजार 962 सैंपल ले चुका है। वहीं बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2020 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया। इसमें 1384 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। इसके अलावा 534 लोगों ने कोविशील्ड तथा 102 लोगों ने कोवाक्सीन की पहली डोज लगवाई। उप सिविल सर्जन मेजर डॉ. शरद तुली का कहना है कि लोगों से अपील की जा रही है कि वह वैक्सीन जरूर लगवाएं। लोग त्यौहार सीजन को देखते सावधानी बरतें।