फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: ट्राले की टक्कर से स्कूटी सवार दो छात्रों की मौत, परिजनों ने लापरवाही से वाहन चलाने के लगाया आरोप

Thu, 16 May 2024 10:55 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद में ट्राले की टक्कर से स्कूटी सवार दो छात्रों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बलियाला निवासी 14 वर्षीय जतिन और उसका दोस्त 13 वर्षीय विश्वजीत रतिया के निजी स्कूलों में दसवीं में पढ़ते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार ट्राला ने टक्कर मारी है।
विज्ञापन
स्कूटी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र के गांव मीराना में बुधवार शाम को ट्राले की टक्कर से स्कूटी सवार दसवीं कक्षा के 2 छात्रों की मौत हो गई। दोनों मृतक गांव बलियाला के रहने वाले हैं। टक्कर लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हुए दोनों किशोरों को गंभीर अवस्था में हिसार के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं सदर पुलिस टीम सूचना मिलने के बाद हिसार के निजी अस्पताल में पहुंची तथा परिजनों के बयान लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर की।

विज्ञापन


मृतक जतिन के पिता राजीव रतिया में लकड़ी का काम करते हैं जबकि दूसरे मृतक विश्वजीत के दादा केसर सिंह गांव बलियाला के पूर्व सरपंच रहे हैं। जानकारी के अनुसार बलियाला निवासी 14 वर्षीय जतिन और उसका दोस्त 13 वर्षीय विश्वजीत रतिया के निजी स्कूलों में दसवीं में पढ़ते थे। बुधवार को दोनों दोस्त स्कूल आए थे और उसके बाद शाम को ट्यूशन लगाने के बाद रतिया में लकड़ी का काम करने वाले जतिन के पिता राजीव के पास चले गए।

उसके बाद दोनों शाम को रतिया से स्कूटी पर सवार होकर गांव के लिए निकल पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब दोनों छात्र गांव मिराना के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से ट्राला लेकर आ रहे चालक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी और कुछ फीट तक घसीटता हुआ ले गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी और तुरंत किशोरों को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में पहुंचाया लेकिन गम्भीर हालत के चलते दोनों को रेफर कर दिया गया। बाद में दोनों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें