फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल मे 40 लाख से बनेगा दो मंजिला नशा मुक्ति केंद्र, मरीजों के लिए होंगी तमाम सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नशा छोड़ने के लिए आने वाले मरीजों को सुविधाएं देने के लिए नागरिक अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र ब्लॉक बनने जा रहा है। नशा मुक्ति केंद्र में मरीजों को तमाम सुविधाएं दी जाएंगी। लोक निर्माण विभाग ने नशा मुक्ति केंद्र के लिए दंत रोग विभाग और चर्म रोग विभाग के बीच खाली पड़ी जगह का चयन किया है। टेंडर को लेकर भी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सब कुछ ठीकठाक रहा तो 15 दिनों में नशा मुक्ति केंद्र ब्लॉक बनाने का काम शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्र के लिए प्रशासन ने सरकार के पास प्रपोजल भेजा था, इसके लिए मंजूरी मिल गई। स्वास्थ्य विभाग ने ब्लॉक बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव दिया। विभाग ने एस्टीमेट बनाकर टेंडर लगाया है। करीब 40 लाख रुपये ब्लॉक बनाने पर खर्च होगा।
ऐसा होगा नशा मुक्ति केंद्र का ब्लॉक : लोग निर्माण विभाग नशा मुक्ति केंद्र को चर्म रोग विशेषज्ञ के सामने खाली जगह पर बनाएगा। अधिकारियों की मानें तो नीचे ओपीडी कक्ष और प्रतीक्षा कक्ष होगा। इससे चर्म रोग विशेषज्ञ और दंत रोग विशेषज्ञ ओपीडी के मरीजों को भी फायदा होगा। इसके अलावा ऊपर वार्ड बनाया जाएगा, इसे एमसीएच वार्ड से जोड़ा जाएगा। वार्ड में नशा मुक्ति केंद्र के मरीजों को दाखिल किया जा सकेगा।
विज्ञापन

19 मरीज नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल
कोरोना महामारी के कारण पिछले 18 माह तक नशा मुक्ति बंद रहा था, लेकिन अब दोबारा से शुरू हो चुका है। नशा मुक्ति केंद्र में फिलहाल 19 मरीज दाखिल हैं। नया ब्लॉक बनने से प्रशासन बेडों की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार के पास प्रस्ताव भेज सकता है। सरकार अगर बेडों की संख्या बढ़ाती है तो बजट भी अधिक मिलेगा, इसके अलावा मेन पावर भी बढ़ सकेगी।
रोजाना ओपीडी में आ रहे 60 से 70 मरीज
नशा छोड़ने के लिए नागरिक अस्पताल में मनोचिकित्सक की ओपीडी में रोजाना 60 से 70 मरीज आ रहे हैं। नशा छोड़ने को लेकर गंभीर मरीजों को केंद्र में दाखिल किया जा रहा है, इसके अलावा अन्य को दवा देकर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्र की स्थिति
नशा मुक्ति केंद्र शुरू हुआ वर्ष 2018 में
केंद्र में दाखिल हुए अब तक मरीज 1010
रोजाना की ओपीडी 60 से 70
नागरिक अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र बनना है, इसको लेकर 40 लाख रुपये खर्च का अनुमान है। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
- जसवंत सिंह, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें