फतेहाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण के शुक्रवार को दो नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं और दो ही संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। संक्रमण दर 0.70 फीसदी रही। जिले में फिलहाल 9 मामले सक्रिय रह गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद शहर में दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को जिले में 287 सैंपल लिए गए। इसमें आरटीपीसीआर के 199 सैंपल लिए गए हैं। लैब से अभी फिलहाल आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। जिले में अब तक 3 लाख 94 हजार कोरोना सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 20005 कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब तक 19 हजार 495 स्वस्थ हो गए हैं। जिले में रिकवरी रेट 97.45 फीसदी रहा है। संवाद