फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा के दबाव से फटी कंप्रेशर की टंकी, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विज्ञापन
रतिया में कंप्रेशर की टंकी फटने के बाद ट्रक रिपेयरिंग वर्कशॉप में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
रतिया। आटो मार्केट में शुक्रवार को बठिंडा डीजल वर्क्स वर्कशॉप में हवा के अधिक दबाव से धमाके के कारण कंप्रेशर की टंकी फट गई। टंकी फटने से दुकान में काम कर रहे मिस्त्री बलबीर सिंह व दुकान पर ट्रॉले की मरम्मत करवाने आए ट्रॉला चालक नागपुर निवासी रुलदूराम घायल हो गया। घायलों का आसपास के दुकानदारों ने नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया। रास्ते में रूलदूराम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दुकानदार मिस्त्री बलबीर सिंह शुक्रवार सुबह दुकान पर काम कर रहा था। दुकान में ही हवा भरने व बड़े वाहनों के नट खोलने के लिए कंप्रेेशर टंकी लगी हुई है। तभी नागपुर निवासी ट्रॉला चालक रुलदू राम ट्रॉला की मरम्मत से लिए आ गया। इसी दौरान हवा के दबाव के कारण तेज धमाके से कंप्रेशर की टंकी फट गई। टंकी के लोहे के टुकड़े दूर तक जा गिरे। इसी की चपेट में मिस्त्री बलबीर सिंह व ट्रॉला चालक रुलदूराम आ गया और वह बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उनको घायल अवस्था में रतिया के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उनको अग्रोहा रेफर कर दिया गया। लेकिन रूलदूराम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने पर शहर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। धमाका इतना तेज था कि धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। धमाके की वजह से आसपास का सामान भी दूर जाकर कर बिखर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें