फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के दो नए केस मिले, रेपिड किट खत्म होने पर अस्पताल में तीन घंटे बाद ही बंद की गई सैंपलिंग

विज्ञापन
फतेहाबाद में रेपिड एंटीजन किट खत्म होने पर बंद की गई सैंपलिंग। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। मंगलवार को भी जिले में कोरोना के दो नए केस मिले हैं। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में जांच के लिए आए मरीजों के कोरोना सैंपल लेने पर दो संक्रमित मिले हैं। दोनों संक्रमित भट्टूकलां और बड़ोपल क्षेत्र हैं। अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 9 हो गई है। संक्रमण दर मंगलवार को 1.49 फीसदी रही है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से जिले में कोरोना के नए केस मिल रहे है हालांकि अभी सिर्फ रेपिड एंटीजन ही सैंपल लिए जा रहे है। अस्पताल में आने वाले मरीजों के ही कोरोना सैंपल लिए हैं। आरटीपीसीआर लैब और सैंपल एक अप्रैल से बंद हैं। सैंपलिंग बढ़ती है तो कोरोना के कई केस सामने आ सकते हैं। जिले में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार भी धीमी है, रोजाना मात्र 70 से 80 लोगों का ही टीकाकरण हो पा रहा है।
रेपिड एंटीजन किट खत्म, तीन घंटे बाद बंद हुई सैंपलिंग
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में रेपिड एंटीजन किट खत्म होने से कोरोना सैंपलिंग बंद करनी पड़ी। सुबह 11 बजे अस्पताल में किट खत्म हो गई। ओपीडी में आने वाले मरीजों की पहले कोरोना जांच की जाती है। किट खत्म होने से जांच के लिए कोरोना सैंपल देने को लेकर लोग भटकते रहे। अस्पताल में दंत रोग विशेषज्ञ, ईएनटी, फिजिशियन और एनसीडी ओपीडी में कोरोना जांच अनिवार्य की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जिले में मंगलवार को कोरोना के दो नए केस मिले हैं। फिलहाल 9 एक्टिव केस हैं। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए एहतियात रखनी चाहिए।
-डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें