फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में हादसा: ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो किशोरों की मौत और दो की हालत गंभीर

Sun, 10 Apr 2022 10:13 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

गांव जांडवाला सोत्तर और अयाल्की के बीच रविवार सुबह हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक फरार हो गया। चार नाबालिग एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। वेटर का काम करने के लिए फतेहाबाद आ रहे थे।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद में रविवार सुबह दर्दनाक हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों एक ही बाइक पर सवार होकर वेटर का काम करने के लिए फतेहाबाद आ रहे थे। गांव जांडवाला सोत्तर और अयाल्की के बीच निजी स्कूल के पास बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार सौरभ (12) और तुषार (15) की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल मनदीप (15) को अग्रोहा मेडिकल रेफर किया गया है जबकि अशोक (15) का फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव जांडवाला सोत्तर निवासी अशोक, तुषार, मनदीप और सौरभ पढ़ाई के साथ-साथ घर चलाने के लिए शाम लाल ठेकेदार के पास वेटर का काम करते हैं। रविवार को एक पार्टी के लिए वेटरों को ठेकेदार ने बुलाया था और सभी को भट्टू अड्डे पर इकट्ठा होना था। बताया जा रहा है कि गांव जांडवाला सोत्तर निवासी अशोक बाइक पर तुषार, मनदीप और सौैरभ को लेकर फतेहाबाद आ रहा था।

गांव जांडवाला सोत्तर और अयाल्की के बीच निजी स्कूल के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल सवार चारों लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस कंट्रोल रूम में सूचना दी। एंबुलेंस के द्वारा सभी को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


यहां पर डॉक्टरों ने सौरभ और तुषार को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल मनदीप को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया और अशोक का फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक फरार हो गया, जबकि किशोरों के परिजन अस्पताल पहुंच गए।
 
तीन लड़कों को पहले छोड़कर आया था अशोक 
ग्रामीणों के मुताबिक पार्टी में कई वेटरों को बुलाया गया था। अशोक मोटरसाइकिल पर पहले भट्टू अड्डे पर तीन लड़कों को छोड़कर आया था। दूसरी बारी में मनदीप, सौरभ और तुषार को लेने के लिए आया था। लेकिन फतेहाबाद आते समय हादसा हो गया। 
 
पढ़ाई के साथ-साथ कर रहे थे वेटर का काम 
ग्रामीणों के मुताबिक दुर्घटना का शिकार हुए लड़कों की उम्र 12 से 15 साल के बीच है। चारों पढ़ाई कर रहे थे और घर का गुजारा चलाने के लिए वेटर का काम भी करते थे। अभी परीक्षाएं होने के बाद खाली थे और वेटर का काम कर रहे थे। 
 

गांव जांडवाला सोत्तर और अयाल्की के बीच सुबह हादसा हो गया था। मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से चार लड़के घायल हुए। इस हादसे में 12 वर्षीय और 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई है और दो घायल हैं। घायल अशोक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है।  - अजायब सिंह, एसआई, सदर थाना फतेहाबाद।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें