फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गल्ले से नकदी चुराकर ले गए बाइक सवार दो युवक

Thu, 29 May 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नकदी चुराने के बाद आरोपी कैमरे में कैद। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। शहर के घंटा घर चौक स्थित किराना की होलसेल की दुकान में रखे गल्ले से बाइक सवार बदमाश 40 हजार रुपये चोरी कर ले गए। दुकान मालिक ने इसकी सूचना शहर पुलिस को दी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं चोरी की वारदात पास में लगे कैमरे में कैद हो गए। पुलिस को दी शिकायत में घंटाघर चौक निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी कुबेर ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दुकान है।
दोपहर करीब 12 बजे दो युवक प्लेटिना बाइक पर सवार होकर आए। उस समय वह बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए रुपयों की गिनती करके डिटेल बनाकर गल्ले में रख रहा था। आरोपियों ने आकर उससे कुछ सामान मांगा।
विज्ञापन

इसी दौरान आरोपी गल्ले से 40 हजार रुपये निकालकर चोरी करके ले गये। उनके जाने के बाद जब उसने गल्ला संभाला तो रुपये गायब मिले। इस पर उसने आरोपियों की आसपास में तलाश की लेकिन तब तक आरोपी रेलवे रोड़ की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें