फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कृषि यंत्र बनाने वाली फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

Thu, 29 May 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विश्वकर्मा इंजीनियरिंग वर्क्स में लगी आग की लपटे। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। भूना रोड स्थित विश्वकर्मा इंजीनियरिंग वर्क्स में दोपहर के समय अचानक आग लग गई। आग से फैक्टरी में रखे टायर, कंबाइन की बेल्ट, थर्मासीन तेल सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि आग लगी देख कर्मी बाहर आ गए। वहीं आग को बुझाने के लिए टोहाना, भूना, धारसूल और जाखल से दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची। आग की सूचना पर डीएसपी उमेद सिंह, शहर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह खुद डायल 112 व अन्य पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान फैक्टरी कर्मियों ने टायर और गैस सिलिंडर सहित प्लास्टिक का समान बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें