फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया में हादसा: बाइक की आमने सामने की टक्कर, दोनों बाइक सवारों की जान गई

Mon, 21 Feb 2022 12:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रतिया (हरियाणा)

सार

गांव हडोली निवासी 15 वर्षीय किशोर गुरदित अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। वहीं सामने से बाइक पर 20 वर्षीय युवक गगनदीप आ रहा था।
विज्ञापन
रतिया में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतिया क्षेत्र के गांव हडोली में रविवार देर शाम दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आसपास मौजूद लोगों ने रतिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन दोनों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव हडोली निवासी 15 वर्षीय किशोर गुरदित अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। वहीं सामने से बाइक पर 20 वर्षीय युवक गगनदीप आ रहा था। दोनों के बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई  दोनों बाइक से गिरकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर थोड़ी देर बाद ही दोनों ने दम तोड़ दिया। गांव के दो युवकों की मौत की सूचना मिलने पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें