फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव नकटा और फतेहाबाद में अशोक नगर से पकड़े गए नशा तस्करी के 2 आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। सोमवार को सदर और शहर थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 ग्राम हेरोइन के साथ अलग-अलग जगह से 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है।।
विज्ञापन

सदर पुलिस ने गांव नकटा के पास एक बाइक सवार से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस के अनुसार गांव नकटा के पास सदर पुलिस टीम मौजूद थी और इस दौरान वहां संतोख सिंह उर्फ सोनू को पुलिस ने चेकिंग के लिए रुकवाया। चेकिंग करने पर आरोपी के पास से पुलिस को 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं शहर पुलिस ने अशोक नगर के पास भूना रोड पर से अशोक नगर की तरफ आते हुए विजय नाम के युवक को चेकिंग के लिए रुकवाया। चेकिंग में पुलिस को आरोपी विजय के कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ दोनों अलग-अलग थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें