फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नशे की ओवरडोज से मौत मामले में दो आरोपी दो दिन के रिमांड पर

Tue, 20 May 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
सदर पुलिस की गिरफ्त में नशे की ओवरडोज़ देकर हत्या करने के दो आरोपी
विज्ञापन
रतिया। गांव पिलछियां में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत मामले में सदर पुलिस ने नामजद तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सुखदर्शन सिंह उर्फ सुखचरण सिंह उर्फ टिड्डा और लक्खा सिंह निवासी पिलछियां के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है। सदर थाना प्रभारी एसआई राजबीर सिंह ने बताया कि 19 मई को रमनदीप कौर ने शिकायत दी थी। रमनदीप के अनुसार 18 मई को दोपहर बाद गांव के सुखचरण सिंह और लक्खा सिंह बाइक पर सवार होकर उसके पति हरदेव सिंह को मिराणा गांव ले जाने के बहाने अपने साथ ले गए।
जब शाम तक हरदेव सिंह घर नहीं लौटा, तो उसकी तलाश शुरू की गई। रमनदीप ने बताया कि 19 मई की सुबह गांव की बंद पड़ी नहर की पटरी के पास शव पड़े होने की सूचना मिली। इस पर वे मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान हरदेव सिंह के रूप में हुई। शव पर चोटों के कई निशान थे तथा नाक से झाग निकल रहा था, जिससे मारपीट व नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका जताई गई।
विज्ञापन

रमनदीप कौर ने बताया कि उसका पति कभी-कभार नशा करता था और वह मिराणा निवासी सुरजीत से नशा लाता था। कुछ दिन पहले सुरजीत ने हरदेव से उधारी की रकम मांगी थी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें