जाखल में तिंरगा यात्रा के दौरान मौजूद भाजपा कार्याकर्ता। संवाद
जाखल। पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा निकालने से पूर्व कार्यकर्ता और शहर के लोग ताऊ देवी लाल पार्क में एकत्रित हुए।
तिरंगा यात्रा पार्क से चलकर सुभाष चौक व उसके बाद अग्रसेन चौक में पहुंची। इस दौरान मंडल अध्यक्ष किरण शर्मा ने कहा कि यह यात्रा न केवल देशभक्ति का संदेश लेकर चली है, बल्कि जनता को भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम और केंद्र सरकार की मजबूत नीति के प्रति जागरूक भी किया गया है।
तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम्, भारतीय सेना के सम्मान में जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर जिला महामंत्री जगजीत हुड्डा, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास लालोदा व जाखल मंडल की टीम से अवतार सिंह तलवाड़ा, हरमेश शर्मा, सुरेंद्र मित्तल, मोनू गर्ग, महेश कुमार सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।