फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी चेंजर कार्यालय से लूट मामले के दो आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
लूट के आरोपियों को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
शहर के लाल बत्ती चौक स्थित मनी चेंजर कार्यालय में संचालक को बंधक बनाकर करीब डेढ़ लाख रुपये की भारतीय और विदेशी करेंसी लूट मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को मताना मोड़ के समीप से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सुरेंद्र कुमार उर्फ करण निवासी मुस्सेअहली व सुरेंद्र उर्फ छिन्दा निवासी बनावाली सोत्तर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश कर लूटी गई राशि व अन्य सामान की बरामदगी को लेकर तीन दिन रिमांड पर लिया है। इस मामले में एक आरोपी कमलदीप उर्फ दीपू निवासी नकटा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। कमलदीप उर्फ दीपू से पुलिस रिमांड के दौरान 8 हजार रुपये की नकदी और वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू को बरामद कर चुकी है।
ये था मामला
शहर के लालबत्ती चौक पर स्थित मनी चेंजर कार्यालय में एक सितंबर को लूट की वारदात हुई थी। पुलिस ने एमसी कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज किया था। आरोप है कि लालबत्ती चौक पर स्थित उसके मनी ट्रांसफर दफ्तर में तीन अज्ञात युवक आए और भारतीय व विदेशी करेंसी लेकर फरार हो गए थे। इस मामले में सीआईए पुलिस टीम ने वारदात के 24 घंटे के अंदर एक आरोपी को बहबलपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नकदी व वारदात में प्रयोग चाकू बरामद कर लिया था। पूछताछ में सामने आया था कि आरोपी कमलदीप और सुरेंद्र का कार्यालय में 2014 से आना जाना था। दोनों के रिश्तेदार विदेश में रहते हैं।
विज्ञापन

कोट
मनी चेंजर कार्यालय में हुई लूट मामले में दो आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोपियों को कोर्ट से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से लूटी गई राशि बरामद की जाएगी।
विज्ञापन

- अजायब सिंह, डीएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें