टोहाना। सीआईए स्टाफ पुलिस की टीम ने एचसी मनजीत सिंह के नेतृत्व में छापे मारकर शिवा गली से दो लोगों को क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सैनी मोहल्ला निवासी दलीप व तिलक नगर निवासी दीपक के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल व एक लाख चार हजार की नकदी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ की टीम इंचार्ज साधुराम के निर्देशानुसार एचसी मनजीत के नेतृत्व में पुरानी तहसील रोड पर सरकारी स्कूल के पास गश्त कर रही थी कि पुलिस को सूचना आई कि शिवा गली में एक मकान में उक्त आरोपी आईपीएल क्रिकेट पर सट्टा लगा रहे हैं जिसके बाद उनकी टीम ने छापे मारकर आरोपी सैन्नी मोहल्ला निवासी दलीप व तिलकनगर निवासी दीपक को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल व एक लाख चार हजार की नकदी बरामद की है। संवाद