फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चालक को नींद की झपकी आने से पलटा ट्रक, लगा जाम

Tue, 17 Sep 2024 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के हिसार-सिरसा रोड पर मंगलवार सुबह ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। ट्रक सड़क के बीच पलटने से हिसार से सिरसा रोड का मार्ग बाधित हो गया और जाम लग गया। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहनों को डाइवर्ट करवाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद क्रेन की सहायता से ट्रक को सड़क से उठाने का प्रयास किया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह सामान से भरा ट्रक हिसार से सिरसा की तरफ जा रहा था। ट्रक जब भूना मोड से थोड़ा आगे पहुंचा तो अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। गनीमत ये रही कि हादसे के दौरान कोई अन्य वाहन चपेट में नहीं आया।

डिवाइडर निर्माण से हो रहे रोजाना हादसे
हिसार-सिरसा रोड पर डिवाइडर के निर्माण के चलते भी हादसे हो रहे हैं। ठेकेदार ने पुराने बस स्टैंड से लेकर बीघड़ चौक तक डिवाइडर को तोड़ रखा है और निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन इस दौरान लापरवाह वाहन चालक बीच में सड़क क्रॉस कर रहे हैं, इसके चलते रोजाना एक से दो हादसे हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें