भूना(फतेहाबाद)। पुत्रवधू के अपने मामा के लड़के के साथ अनैतिक संबंधों से परेशान ससुर ने कमरे के अंदर पंखे के हुक पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य रिश्तेदारी में गए हुए थे। वही आरोपी पुत्रवधू अपने मायके गई हुई थी। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर सुसाइड नोट में आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में मृतक के 22 वर्षीय बेटे ने बताया कि उसकी पत्नी खेतों की ढाणी में रहना पसंद नहीं करती थी और प्रतिदिन अपनी मर्जी से घर से बाहर चली जाती थी। उसे समझाने का प्रयास किया तो उसकी पत्नी ने अपने परिवार के लोगों को बुलाकर घर में तोड़फोड़ की। उन्होंने पुलिस को मौके पर बुलाकर घटना क्रम से अवगत करवाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पिताजी बहुत परेशान रहते थे क्योंकि मेरी पत्नी का उसके मामा के लड़के सन्नी के साथ अवैध संबंध थे। उनको आपत्तिजनक हालत में देखा गया था। इस घटना के बारे में पिता को सूचना मिली तो वह बहुत परेशान हो गये थे। उन्होंने बताया कि 9 मार्च की शाम को पिता खेत की ढाणी में अकेले घर पर थे। मेरी मां और मैं हिसार में अपनी बहन के घर जरूरी काम से गए हुए थे। रविवार की सुबह मेरी भांजी घर आई तो उसने कमरे में मेरे पिता को फांसी के फंदे पर झूलता हुआ देखा और रोते हुए वह ताऊ की ढाणी में जाकर सूचना दी। उन्होंने कमरे में पंखे से गले में रस्सी डालकर लटके पिता को नीचे उतरा तो उनकी मौत हो चुकी थी।
युवक ने महिला की मां को फोन पर घटना के बारे में सूचना दी। लेकिन जब शिकायतकर्ता के ताऊ ने मृतक की जेब में देखा तो एक सुसाइड नोट लिखा हुआ मिला। जिसके आधार पर पुलिस ने पुत्रवधू , उसकी मां, उसकी बहन, उसका भाई आदि के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज करके पुलिस जांच पड़ताल अधिकारी संदीप कुमार ने मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
ये लिखा मिला सुसाइड नोट
मैं हरपाल सिंह पूरे होश में यह लिख रहा हूं कि मेरी बहू व उसके परिवार कि वजह से मेरी बहुत बदनामी हो गई है। मेरी मौत के जिम्मेदार ये सब हैं। बहू राजप्रीत, उसकी मां परमजीत, उसकी बहन प्रीत/मनमनोहन, उसका भाई अभय, उनके घर रहने वाला सोनू, मेरी बहू का आशिक सन्नी ये सब।
धौलू के खेतों की ढाणी में घर के कमरे में पंखे के हुक से रस्सी बांधकर हरपाल सिंह नामक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में सुसाइड नोट के आधार पर मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपी तीन महिलाओं सहित सात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
-रामपाल लोहचब, थानाध्यक्ष
-