फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: पंचायत मंत्री से टकराने वाले नगर परिषद टोहाना के एक्सईएन व एमई का हुआ तबादला

Sat, 15 Apr 2023 07:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

दोनों अधिकारियों का टोहाना विधायक और प्रदेश के पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र सिंह बबली से टकराव हुआ था। एक्सईएन सुंदर श्योराण जाखल में आयोजित पंचायत मंत्री की बैठक से नदारद रहे थे।
विज्ञापन
तबादला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के साथ टकराव के बाद नगर परिषद टोहाना (फतेहाबाद) के एक्सईएन और एमई का तबादला हो गया है। नगर परिषद के एक्सईएन सुंदर श्योराण व म्यूनिसिपल इंजीनियर रमनदीप सिरोहा के तबादला आदेश प्रदेश सरकार ने जारी किए हैं।

विज्ञापन


इन आदेशों के मुताबिक एमई रमनदीप को टोहाना से नरवाना भेजा गया है जबकि एक्सईएन सुंदर श्योराण का तबादला नारनौल किया गया है। नारनौल के एक्सईएन अंकित वशिष्ठ को टोहाना भेजा गया है।

गौरतलब है कि दोनों अधिकारियों का टोहाना विधायक और प्रदेश के पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र सिंह बबली से टकराव हुआ था। एक्सईएन सुंदर श्योराण जाखल में आयोजित पंचायत मंत्री की बैठक से नदारद रहे थे, जिसके चलते उनको मंत्री ने सस्पेंड करवा दिया था।
विज्ञापन


मगर एक्सईएन ने हाईकोर्ट से स्टे लेकर दोबारा ड्यूटी ज्वाइन कर ली थी। इसके अलावा एमई रमनदीप सिरोहा ने पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली पर घर में बुलाकर उसकी कुर्सी को लात मारने व जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप लगाए थे।

उसके बाद मंत्री से टकराने के बजाय एमई ने कार्यालय से छुट्टी ले ली और अब उनके तबादले के आदेश आ गए। वहीं, नगर परिषद के ठेकेदार ने भी अपना वीडियो जारी करते हुए अधिकारियों पर बिल पास करने की एवज में मोटी रिश्वत मांगने के आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें