फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 1156 सैंपल लिए, 11 लोग संक्रमिते मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर भी लगभग बीत गई है। रोजाना आ रहे आंकड़े काफी राहत भरे हैं। शनिवार दोपहर जारी रिपोर्ट के मुताबिक बीते चौबीस घंटे में स्वास्थ्य विभाग ने कुल 1156 लोगों के सैंपल लिए। उनमें से सिर्फ 11 लोगों में ही कोरोना की पुष्टि हुई। राहत भरी बात ये है कि लगातार दूसरे दिन भी कोरोना से मरने वालों की संख्या शून्य रही है। अब तक जिले में कोरोना से 463 लोगों की जान जा चुकी है। शनिवार को 11 नए संक्रमित मिले हैं तो वहीं 27 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है।
विज्ञापन

फिलहाल जिले में कुल 109 कोरोना संक्रमित सक्रिय हैं, जिनमें से 47 मरीज अगल-अलग अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। बाकी रोगी होम आइसोलेशन में हैं। शनिवार की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में रिकवरी रेट 96.76 फीसदी रही है। ये आंकड़े जिलावासियों के लिए इसलिए राहत भरे हैं, क्योंकि अप्रैल के अंतिम दिनों व मई माह के शुरुआती सप्ताह में कोरोना संक्रमण चरम सीमा पर था। उन दिनों रोजाना 300 से 400 मामले संक्रमण के रोजाना आ रहे थे। उनमें से 15 से 20 लोगों की मौत हो रही थी। अस्पतालों में बेड कम पड़ रहे थे। लोग ऑक्सीजन के लिए भागदौड़ कर रहे थे। मगर फिलहाल अस्पतालों में बेड व ऑक्सीजन की कोई किल्लत नहीं है।
अब तक जिले के आंकड़े
कुल सैंपल : 2.22 लाख
संक्रमित मिले : 17650
मौतें हो चुकीं : 463
शनिवार के आंकड़े
कुल सैंपल : 1156
संक्रमित मिले : 11
फतेहाबाद : 2
रतिया : 1
रतिया ग्रामीण : 3
टोहाना : 2
भट्टूकलां : 3
बड़ोपल, भूना, जाखल : 0
वैक्सीन से ही होगा महामारी का प्रभाव कम : सोखी
सभी सामाजिक व धार्मिक संगठनों, जन प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि लोगों से कोरोना रोधी टीका लगवाने के लिए जागरूक करें। जितनी ज्यादा संख्या में लोग टीका लगवाएंगे, महामारी का प्रभाव उतना ही कम होगा। हम कोरोना महामारी से छुटकारा पा सकेंगे। इसलिए सभी मिलकर प्रयास करें।
विज्ञापन

-डॉ. सुनीता सोखी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
फिलहाल लापरवाही न बरतें नागरिक : डॉ. विष्णु
आमजन के सहयोग से हमने कोरोना को काफी हद तक काबू में पा लिया है। जिले में नए संक्रमितों की संख्या लगातार कम हो रही है। मौतों का आंकड़ा भी शून्य तक आ गया है। ऐसे में सभी नागरिकों से अपील है कि कोविड-19 के नियमों में लापरवाही न बरतें। मास्क व सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखें। जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई, उन्हें वैक्सीन लगवानी चाहिए।
विज्ञापन

-डॉ. विष्णु मित्तल, महामारी नियंत्रण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें