फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: लूट की घटनाओं से गुस्से में टोहाना, पंचायत मंत्री ने 30 को बुलाई पुलिस की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद/टोहाना। टोहाना में बढ़ती आपराधिक घटनाओं से शहरवासी गुस्से में हैं। खासकर, व्यापारी वर्ग में इसका बड़ा रोष है। अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ चुके हैं कि आए दिन प्रतिष्ठानों पर फायरिंग करने से लेकर दुकानों में घुसकर नकदी लूटी जा रही है। पिछले 12 दिन में ही तीन बड़ी घटनाओं ने पुलिसिया तंत्र पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
विज्ञापन

हालांकि, पुलिस ने एक मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मगर शहरवासी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की मांग उठा रहे हैं। लॉ एंड ऑर्डर को लेकर पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने शनिवार सुबह टोहाना के रेस्ट हाउस में पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें एसपी, डीएसपी, थाना प्रभारी सहित प्रमुख अधिकारी मौजूद रहेंगे। इन अधिकारियों से टोहाना में कानून व्यवस्था को लेकर मंत्री जवाब मांगेंगे। वहीं, मीडिया से बातचीत में पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के भाई विनोद बबली ने कहा कि टोहाना में आपराधिक घटनाओं पर पंचायत मंत्री ने कड़ा संज्ञान लिया है। मंत्री शनिवार सुबह पुलिस अधिकारियों की बैठक लेंगे। व्यापारी पंजाब बॉर्डर की तरफ नाका लगाने की मांग कर रहे हैं। मगर जब नाका लगा दिया जाता है, तो व्यापारी ही नाराजगी जाहिर करते हैं। बाकी कानून व्यवस्था और मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।


व्यापार मंडल दे चुका शहर बंद की चेतावनी
आपराधिक घटनाओं से गुस्साए व्यापार मंडल ने वीरवार को शहर में प्रदर्शन करके पुलिस के प्रति नाराजगी जाहिर की। इसके बाद पुलिस प्रशासन को सात दिन में आरोपियों को पकड़ने और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने का अल्टीमेटम दिया गया। वहीं, चेतावनी दी गई कि सात दिन में हालात नहीं सुधरे तो टोहाना शहर को बंद करके पुलिस के खिलाफ रोष जताया जाएगा। गौरतलब है कि 17 दिसंबर को टोहाना शहर के इटालियन मास्टर बी-13 रेस्टोरेंट पर फायरिंग करके 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। हालांकि, पुलिस इस मामले में कृष्ण बॉक्सर गैंग के मुख्य सरगना सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बाद 24 दिसंबर रविवार की रात को कंवरसेन चौक स्थित देव किराना स्टोर में आकर दो बदमाश दुकानदार विजय कुमार को छुर्रा दिखाकर गल्ले से करीब 40 हजार रुपये निकाल ले गए। वहीं, दो दिन पहले 27 दिसंबर की शाम को टोहाना में बाइक पर आए दो युवक रतिया रोड स्थित सुनील पाइप स्टोर में घुसकर दुकानदार सुनील बंसल की गर्दन पर कापानुमा हथियार रखकर 25 हजार रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें