फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शहर में 50 टीमें घर-घर ढूंढेंगी डेंगू का लारवा

विज्ञापन
जांच अभियान के लिए टीम बनाने में जुटे सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में अब तक डेंगू के 125 केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शहरवासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से सख्त प्लान बनाया है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की 50 टीमें शहर के प्रत्येक घर में जाकर लारवा की जांच करेगी। इसके लिए सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण की ओर से शहर को पांच सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर में एक सुपरवाइजर के नेतृत्व में दस टीमें होंगी। प्रत्येक टीम में दो सदस्य होंगे। इन टीमों को सुबह 8.30 बजे रवाना किया जाएगा। जहां लारवा मिलेगा, वहां दवाई डाली जाएगी। वहीं, लोगों को घरों में सफाई रखने का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

डेंगू के सबसे अधिक केस फतेहाबाद शहर में ही आए हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग के 100 कर्मचारियों की टीमें बनाई गई हैं। इन टीमों के साथ नगर परिषद प्रशासन की भी दस टीमें रहेंगी। नगर परिषद की टीमें फोगिंग का काम करेंगी। जांच अभियान के दौरान उपायुक्त महावीर कौशिक भी भाग लेंगे और लोगों से डेंगू से बचाव के लिए आह्वान करेंगे।
गमलों, फूलदानों का पानी भी करें साफ
डेंगू से बचाव के लिए अब शहरवासियों को पूरी तरह जागरूक होना होगा। सिविल सर्जन के अनुसार फूलदान, गमलों में भरे पानी को तत्काल साफ करना होगा। फ्रिज की रोजाना सफाई करनी होगी। डेंगू के मच्छर को पंख निकलने से पहले ही मारना जरूरी होता है, अन्यथा वह ज्यादा नुकसान करता है। डेंगू का मच्छर 400 से 500 मीटर के दायरे में ही रहता है, इसलिए घरों में सबसे अधिक सफाई रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
हमने 50 टीमों का गठन कर दिया है। रविवार सुबह 8.30 बजे अभियान शुरू होगा। घर-घर जाकर लारवा की जांच की जाएगी और लोगों को सफाई रखने का संदेश दिया जाएगा।
डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें