फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कार्यशाला में है कर्मचारियों का टोटा, समय पर नहीं हो रही बसों की मरम्मत

Thu, 07 Dec 2023 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद की बस स्टैंड की कर्मशाला में पड़े टायर व मरम्मत के लिए आई बसें।
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद बस स्टैंड की कर्मशाला में कर्मचारियों का भारी टोटा बना हुआ है। तकनीकी कर्मचारियों की कमी के कारण रोडवेज बसों की सही समय पर पूरी मरम्मत नहीं हो पा रही है। जिसके कारण अक्सर पुरानी बसें बीच राह में थम जाती हैं। फतेहाबाद की कर्मशाला में कई बसें ठीक होने का इंतजार कर रही हैं। जिस कारण बस चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बस स्टैंड की कर्मशाला में मैकेनिक के 22 पद होने चाहिए, लेकिन यहां पर केवल आठ मैकेनिक ही काम कर रहे हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिशियन के 10 पद खाली पड़े हैं। वेल्डर, कारपेंटर, पेंटर के सभी पद खाली पड़े हैं। जिस कारण बसों की समय पर संभाल नहीं हो पा रही है और ना ही समय पर बसों की मरम्मत हो पा रही है। फतेहाबाद के पुराने बस स्टैंड में स्थित इस कर्मशाला में पुराने टायरों व बसों का जमावड़ा लगा हुआ है। फतेहाबाद से राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू जैसे बड़े रूटों के लिए बसों का संचालन होता है। ऐसे में कई बार रास्ते में बसें बंद होने के कारण चालकों को परेशानी होती है। इनमें से अधिकांश बसें लंबी दूरी की हैं, लेकिन कर्मचारियों के अभाव में इनकी समय पर मरम्मत नहीं हो पा रही है। जिससे कई बार ये बसें बीच राह में ही खराब हो जाती हैं। रोडवेज की ओर से बसों का एक माह में संपूर्ण मेंटेनेंस करने का प्रावधान भी है। इसके लिए बकायदा रोडवेज निगम को निर्देश भी दिए हुए हैं, लेकिन इस ओर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।



रोडवेज निगम की कर्मशाला में कर्मचारियों की भारी कमी है। कई बार इस मामले में उच्चाधिकारियों को अवगत भी करवाया गया है, लेकिन कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हो रही। हरियाणा कौशल रोजगार निगम से 8 मैकेनिक लगे हैं, जबकि जरूरत 22 मैकेनिक की है। स्टाफ न होने के कारण बसों की मरम्मत समय पर नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

-शिवकुमार श्योराण, प्रधान, रोडवेज कर्मचारी यूनियन


स्टाफ के रिक्त पदों पर नियुक्ति कराने को लेकर समय-समय पर उच्च प्रशासन को अवगत करवाया जाता है। जो स्टाफ है उसकी मदद से हम सभी बसों की समय-समय पर जांच और मरम्मत करते हैं। स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए मुख्यालय को पत्र भी भेजा गया है।
विज्ञापन

-शेर सिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें