फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 किलो 865 ग्राम गांजा सहित तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए फतेहाबाद की टीम ने तीन युवकों को 4 किलो 865 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान प्रदीप कुमार उर्फ पांडू निवासी मातूराम कॉलोनी फतेहाबाद, रोहित उर्फ मोहित निवासी एमसी कॉलोनी फतेहाबाद व सुनील कुमार उर्फ सन्नी निवासी शिव नगर फतेहाबाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

तीनों तस्करों के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया गया है। मामले के मुताबिक सीआईए स्टाफ फतेहाबाद की टीम एसआई रणजीत सिंह के नेतृत्व में शहर में गश्त कर रही थी। टीम जब मिनी बाईपास पर स्वामी नगर मोड़ के पास पहुंची तो सामने से स्कूटी पर आ रहे तीन युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और स्कूटी को वापस मोड़ने लगे। शक के आधार पर पुलिस ने तीनों युवकों को काबू कर इनकी तलाशी ली तो इनके कब्जे से 4 किलो 865 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर असली सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें