फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों में क्षतविक्षत हालत में मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उकलाना रोड पर स्थित फिलिंग स्टेशन के पास सड़क के साथ झाड़ियों में एक व्यक्ति का क्षतविक्षत हालत में शव मिला है। उपरोक्त शव कई दिनों का होने के कारण पूरी तरह कंकाल बन गया और खोपड़ी भी अलग पड़ी हुई मिली है। शव के नजदीक बड़े वाहन के पैरों के निशान भी नजर आए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह फिलिंग स्टेशन के एक कर्मचारी ने दुर्गंध आने के कारण सड़क के किनारे झाड़ियों में जाकर देखा तो वहां एक पुरुष का कंकाल पड़ा था। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर क्षतविक्षत शव को कब्जे में लेकर बारीकी से जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार शव कंकाल का रूप ले चुका है। इस कारण आयु का अनुमान भी नहीं लग पाया है। कंकाल से खोपड़ी का हिस्सा अलग मिला है। पुलिस कंकाल के पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद लेकर गई। मगर वहां पर कंकाल पोस्टमार्टम के अभाव के कारण अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। भूना पुलिस थाना प्रभारी कपिल सिहाग ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है क्योंकि पूरी डेडबॉडी कंकाल में तब्दील हो चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें