अभियोजन पक्ष के अनुसार पंजाब के बुढलाढ़ा में 20 दिसंबर 2010 को किसान
मांगों को लेकर न्यायालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान किसानों की
पुलिस के साथ झड़प हो गई।
जिसमें तीन पुलिस कर्मचारी घायल हो गए
थे। बुढ़लाढ़ा पुलिस ने इस मामले में एएसआई कुलदीप सिंह की शिकायत पर 13
किसानों पर आपराधिक मामला दर्ज किया था।
मामले में दो गुट
आमने-सामने हो गए। जब भी बुढ़लाढ़ा में इस मामले की सुनवाई होती तो तनाव बन
जाता। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय
ने यह मामला फतेहाबाद न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया था।
शुक्रवार
को मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने मानसा निवासी जसबीर कौर, गुरजंट
सिंह, राजविन्द्र सिंह, सुखदर्शन सिंह व हाकम वाला निवासी मनदीप सिंह,
रामफल सिंह, आलूपुर निवासी गमदूर सिंह, चक्कवाली निवासी सतपाल, नेकसिंह,
सर्वजीत सिंह, लक्ष्मण सिंह, जगदेव, बुढ़लाड़ा निवासी रलदूराम को तीन-तीन
साल की कैद व पांच-पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इनमें एक
पिता-पुत्र व एक पति-पत्नी भी