अग्रवाल कॉलोनी की एक 55 वर्षीय महिला की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
महिला का पहले फतेहाबाद के भट्टू रोड स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा
था, जहां से उसे जिंदल अस्पताल हिसार ले जाया गया।
यहां जांच में महिला की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिविल सर्जन कार्यालय को सूचना देने के बाद विभाग में हड़कंप की स्थिति है।
बता
दें कि इससे पहले शुक्रवार तक टोहाना में डेंगू के सात पॉजिटिव केस सामने आ
चुके हैं। टोहाना से पांच संदिग्ध के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं,
जिनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
विभाग ने किया सर्वे, दो घरों में मिला लार्वा
अग्रवाल
कॉलोनी में डेंगू पॉजिटिव केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने
सर्वे किया और घरों में जाकर पानी की टंकी व कूलरों की जांच की। दो घरों
में कूलर की टंकियों में एडीज लार्वा मिला है जो डेंगू को बढ़ावा देता है।
इसके बाद विभाग की टीम ने उसे नष्ट कर दिया और मकान मालिकों को नोटिस दिया है।
अब लार्वा मिला तो कटेगा दो हजार का चालान
स्वास्थ्य विभाग ने साफ तौर पर कह दिया है कि अगर किसी के घर पर या दुकान पर मच्छर का लार्वा मिलता है तो उसका चालान किया जाएगा।
हेल्थ
इंस्पेक्टर ओमप्रकाश के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की ओर से लार्वा मिलने पर
तीन सौ रुपये से दो हजार रुपये तक का चालान किए जाने का प्रावधान है।
ऐसे रोका जा सकता है डेंगू
अपने मकान, दुकान के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें
कूलर व पानी की टंकियों की प्रतिदिन सफाई करें और पानी बदलते रहें।
कार्यस्थल के नजदीक टायर, ट्यूब, कबाड़ आदि सामान न रखें।