फतेहाबाद। शहर थाना फतेहाबाद की हुडा पुलिस चौकी टीम ने लिफ्ट के बहाने छीनाझपटी करने के मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों युवक रवि व मुकेश निवासी कोटली जिला सिरसा हाल हंस कॉलोनी फतेहाबाद व बीघड़ रोड फतेहाबाद की रहने वाली एक महिला को तौर पर हुई है।
शनिवार को सुंदर लाल निवासी जांडवाला बागड़ ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि जब वह अपने ड्राइवर के साथ किसी कार्य के लिए नजदीक भूना रोड बाईपास फ्लाईओवर पुल के पास पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद एक महिला ने गाड़ी रुकवाई। प्लानिंग के मुताबिक उसी समय एक स्कूटी पर तीन युवक आए और कापा दिखाकर नकदी छीन कर ले गए। इस वारदात की सूचना मिलने पर हुडा पुलिस चौकी की टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर वारदात में शामिल एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीनी गई नकदी बरामद कर ली। वहीं मामले में एक आरोपी अभी फरार चल रहा है। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में हिसार भेज दिया गया।