फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: छह साल के बच्चे समेत तीन डेंगू पीड़ित मिले

विज्ञापन
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते हुए कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। डेंगू का प्रकोप जिले में जारी हैै। वीरवार को जिले में डेंगू पीड़ित तीन नए केस मिले हैं। मरीजों की संख्या बढ़कर 150 तक पहुंच गई है। सबसे ज्यादा बच्चे और युवा डेंगू पीड़ित हो रहे हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग 1114 डेंगू आशंकित मरीजों के सैंपल ले चुका है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के लाजपत नगर निवासी छह वर्षीय बच्चा, फतेहाबाद के एक ढाबा पर तैनात 28 वर्षीय कर्मचारी और गांव खान मोहम्मद निवासी 27 वर्षीय युवती डेंगू पीड़ित मिली है। बता दें कि डेंगू का प्रकोप पिछले साल की तुलना में बेशक कम है लेकिन इस बार बच्चे और युवा सबसे ज्यादा डेंगू पीड़ित हो रहे हैं। 150 मरीजों में से करीब 105 युवा और बच्चे शामिल हैं।
घरों में मिल रहा है डेंगू फैलाने वाले मच्छर का लारवा
जिले में सर्वे के दौरान लारवा मिलने का सिलसिला जारी है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1641 जगहों पर सर्वे किया। सर्वे के दौरान तीन जगह पर लारवा मिला है। अधिकारियों की माने तो लोगों के घरों में ही लारवा मिल रहा है। अब तक 758039 जगहों पर सर्वे हो चुका है और जांच के दौरान 3271 जगह पर लारवा मिल चुका है।
विज्ञापन

कोट
लोगों के घरों में अभी भी लारवा मिल रहा है। अपने घरों में पानी इकट्ठा न होने दें। फ्रिज की ट्रे की भी समय-समय पर सफाई करते रहे। घरों में रखे गमलों में पानी इकट्ठा न होने दें। डेंगू को लेकर जिला नागरिक अस्पताल में हेल्प डेस्क भी बनाया गया है।
विज्ञापन

-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें