शहर के लाजपत नगर में दिनहाड़े चोरी की घटना होने का मामला सामने आया है। महिला दवाई लेने के लिए गई थी और पीछे से चोर घर में घुसे। मामले में शहर थाना में लाजपत नगर निवासी महिला सुशीला ने शिकायत दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सुशीला ने बताया कि लाजपत नगर में किराये पर रहती है। 12 सितंबर की शाम को करीब पांच बजे दवाई लेने के लिए गई थी। एक घंटे बाद घर पर आई तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और कमरे का दरवाजा खुला था। अलमारी में रखी 10 हजार रुपये की नकदी, एक जोड़ी सोने के टोप्स और चंादी के पाजेब गायब मिली। चोर घर में घुसे और सामान चोरी करके ले गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।