पुलिस स्टेशन में शिकायत देने आए पीड़ित किसान दीपक कंबोज व अन्य
भूना। खैरी रोड पर मंगलवार को दिनदहाड़े एक किसान के खेत के किनारे सड़क पर रखे खाद व गेंहू के लगभग 10 बैग कार सवार चोरी करके ले गए। सीसीटीवी में कार भूना की ओर से आई थी और वारदात को अंजाम देकर करीब बीस मिनट बाद वापस भूना की ओर चली गई। पुलिस ने पीड़ित किसान दीपक कंबोज की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में किसान दीपक कंबोज ने बताया कि मंगलवार की सुबह में अपने खेत में गेहूं की बिजाई के लिए डीएपी खाद व गेहूं का बीज लेकर गया था। लेकिन कुछ देर के लिए वह खेत से अपने घर गया तो पीछे से रिटिज कार चालक व सवार लोगों ने सड़क के किनारे उनके खेत में रखे खाद के चार बैग व गेहूं बीज के छह बैग कार में लेकर भाग गए। उसने ने अपनी इलेक्ट्रिकल स्कूटी से पीछा भी किया, मगर स्पीड अधिक नहीं होने के कारण पकड़ नहीं पाया। इस संबंध में पुलिस जांच अधिकारी बुधराम ने बताया कि पीड़ित किसान दीपक कंबोज की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके मामले में शामिल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने संदिग्ध रूप से कई लोगों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।