गांव धांगड़ में चोरी की वारदात को अंजाम देता चोर।
- फोटो : Fatehabad
गांव धांगड़ में चोरों ने वीरवार देर रात को आठ दुकानों के ताले तोड़ दिए और चार दुकानों में लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें चोर घटना को अंजाम देता नजर आ रही है। घटना का पता ग्रामीणों को सुबह चला। चोर एक ज्वैलर्स की दुकान से सोने के जेवर व नकदी चुरा कर ले गए। इसके अलावा चोरों ने किराने व जरनल स्टोर की दुकान को निशाना बनाया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामले के मुताबिक वीरवार रात को चोरों ने एमपी रोही की तरफ जाने वाली सड़क पर बाला जी ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर यहां से करीब सोने व चांदी के जेवर और नकदी भी चोर ले गए। दूसरी चोरी मनोज किराना स्टोर का ताला तोड़कर नकदी व सामान चोरी कर ले गए। गांव में ही पिरथी आमरा की दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान और नकदी चुराकर ले गए। इसके अलावा गांव में विनोद काकड़ की किराने की दुकान से भी चोर चार हजार रुपये का सामान चोरी करके ले गए। इसके अलावा जय किशन किरयाणा स्टोर, हरीराम इलेक्ट्रोनिक्स व बबलू शर्मा के शर्मा के घर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। लेकिन यहां से चोर चोरी करने में असफल रहे।
पुलिस के सामने ग्रामीणों ने जताया रोष
गांव में आठ दुकानों का ताला तोड़कर चार दुकानों में चोरी का पता लगने के बाद ग्रामीण इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई लेकिन सीन ऑफ क्राइम टीम साढ़े 9 बजे पहुंची। ग्रामीणों के मुताबिक कई दुकानों से सीसी फुटेज भी मिली है। चार से पांच युवकों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने आए युवकों के पास कट्टर भी था, जिससे ताले तोड़े गए।
कोट
गांव धांगड़ चोरी मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। पुलिस टीमें जांच कर रही है।
- जगजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी।