फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शिमला, कुल्लू-मनाली जाने के लिए फतेहाबाद से नहीं सीधी बस सेवा

Mon, 05 May 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद का हिसार रोड पर ​स्थित बस स्टैंड।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। जून माह में गर्मियों की छुट्टियां को लेकर लोग अभी से ठंडी जगहों पर घूमने की योजनाएं बना रहे हैं। जिसमें हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित कुल्लू और मनाली हमेशा से ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहे हैं। इन पर्यटन स्थलों पर पहुंचने के लिए फतेहाबाद से सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं है।
ऐसे में लोगों को इन जगहों पर जाने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। ऐसे में जो लोग इन जगहों पर जाना चाहते हैं वे आर्थिक भार की वजह से मनमसोस कर रह जाते हैं। सीधी बस सेवा नहीं होने से स्थानीय लोगों को यहां से चंडीगढ़ और फिर वहां से अन्य सेवाओं का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

बता दें कि हर साल गर्मियों की छुट्टियों में फतेहाबाद और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शिमला, कुल्लू और मनाली घूमने जाते हैं। लोगों ने कहा कि सीधी बस सेवा शुरू होने से रोडवेज के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।
चंडीगढ़ से बदलनी पड़ती है बस :
फतेहाबाद से शिमला, मनाली जाने के लिए पहले चंडीगढ़ जाना पड़ता है। बसों के बदलने के चक्कर में काफी परेशानी होती है। वहीं समय भी काफी बर्बाद होता है। समय की बचत करने के लिए ही लोग यहां से अपने निजी वाहन के जरिए जाते हैं।
लोग बोले- रोडवेज पूरी करे मांग
हरियाणा रोडवेज को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान फतेहाबाद से मनाली और कुल्लू के लिए विशेष बसें चलानी चाहिए। इससे आम नागरिकों को काफी राहत मिलेगी और वे आसानी से इन खूबसूरत वादियों का आनंद ले सकेंगे।

- सौरभ अरोड़ा, निवासी फतेहाबाद।

-

फतेहाबाद से शिमला के लिए बस शुरू होनी चाहिए, गर्मी के दिनों में काफी संख्या में लोग इन जगहों पर घूमने जाते है। अगर खुद की गाड़ी लेकर जाते है तो काफी पैसा खर्च होता है। बस शुरू होने से उनका खर्च आधा हो जाएगा।

- योगेश शुक्ला, निवासी फतेहाबाद।

-

काफी बार हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए तैयारी की है, लेकिन बस की सुविधा नहीं होने से काफी दिक्कत होती है। निजी गाड़ी से जाना महंगा पड़ता है। प्रशासन को फतेहाबाद, रतिया व टोहाना से हिमाचल के शिमला, कुल्लू व मनाली के लिए चलानी चाहिए।
विज्ञापन


- रवि मेहता, निवासी टोहाना।

-

अगर लोगों की मांग है कि फतेहाबाद से शिमला के लिए बस का संचालन हो, तो उच्च अधिकारियों को इस मामले से अवगत करवाया जाएगा। बस का संचालन करने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।

- सुरेंद्र कुमार, यातायात प्रबंधक, रोडवेज फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें