फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले की 23 बाल वाटिकाओं और 8 स्कूलों की पहली कक्षा में कोई दाखिला नहीं

Tue, 29 Apr 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में राजकीय प्राथमिक पाठशाला ठाकर बस्तीसंवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में नया सत्र शुरू होने के साथ शिक्षा विभाग ने नए दाखिले पर जोर लगाया है। इसके बावजूद ऑनलाइन दाखिला रिपोर्ट के मुताबिक जिले के 23 प्राइमरी स्कूलों की बाल वाटिका में एक भी दाखिला नहीं हुआ है। आठ प्राइमरी स्कूलों की पहली कक्षा में भी कोई दाखिला नहीं हुआ है। इन स्कूलों में संबंधित कक्षाओं में दाखिला न होने से विभाग के दावों को झटका लग सकता है।
विज्ञापन

सभी स्कूलों को दाखिले की रिपोर्ट को पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करनी होती है। इनमें शहर फतेहाबाद और टोहाना समेत इनके नजदीकी गांवों के प्राइमरी स्कूल शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जिले के प्राइमरी स्कूलों से मिडिल कक्षा में जाने वाले विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा है लेकिन नए विद्यार्थियों की संख्या कम रही है।

इन प्राइमरी स्कूलों की बालवाटिका में नहीं हुआ दाखिला
शिक्षा विभाग से मिली रिपोर्ट मुताबिक राजकीय प्राइमरी स्कूल ढाणी भट्टू, ढाणी बनमंदोरी, ढाणी बिश्नोईयान, सनियाना नहर कोठी, टीसीएम धांगड़, ठाकर बस्ती (फतेहाबाद), ढाणी ठोबा, ढाणी गोमाराम, ढाणी गिलांखेड़ा, बिसला, गढ़चंदेरी, खजूरी जाटी, फतेहाबाद नंबर एक, जाखल गांव, भूरथली, उदयपुर, खैरपुर, भानीखेड़ा, लधुवास, ढाणी नांगल, ढाणी जल्लोपुर, ढाणी इंदाछुई, दशमेश नगर शामिल हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक इन स्कूलों की बाल वाटिका में एक भी दाखिला नहीं हुआ है।
विज्ञापन

-
इन प्राइमरी स्कूलों में नहीं हुआ कोई दाखिला
राजकीय प्राइमरी स्कूल कासिमपुर
राजकीय प्राइमरी स्कूल गढ़चंदेरी
राजकीय प्राइमरी स्कूल मुस्सेअहली
राजकीय प्राइमरी स्कूल कोठी मोदेवाला
राजकीय प्राइमरी स्कूल ढाणी इंदाछुई
राजकीय प्राइमरी स्कूल ढाणी गिलाखेड़ा
राजकीय प्राइमरी स्कूल प्लाॅट ब्राह्मणवाला


ऐसा हो नहीं सकता। बालवाटिका में पिछले सत्र में 10 बच्चे थे। उससे पहले भी 10 से 12 बच्चे थे। मैं फिलहाल छुट्टी पर हूं। जानकारी लेने के बाद ही मैं बता सकूंगी।
विज्ञापन

- पूनम, प्रभारी, राजकीय प्राइमरी स्कूल ठाकर बस्ती।
-
बाल वाटिका में ऑफलाइन दाखिले किए गए हैं लेकिन दस्तावेज न होने के कारण ऑनलाइन नहीं हो सके हैं। ऑफलाइन दाखिले की रिपोर्ट प्रवेश प्रभारी के पास है।
- हरीश कुमार, प्रभारी, राजकीय प्राइमरी स्कूल फतेहाबाद, नंबर एक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें