फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: होटल संचालक ने नहीं बनाया खाना, युवकों ने की तोड़फोड़-फायरिंग कर लूटे 9 हजार रुपये

Tue, 29 Apr 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना में राज पैलेस एंड फैमिली रेस्टोरेंट में हमले के बाद मौके पर क्षतिग्रस्त सामान।
विज्ञापन
भूना। फतेहाबाद रोड स्थित राज पैलेस एंड फैमिली रेस्टोरेंट में सोमवार रात 12 बजे खाना नहीं देने पर बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने होटल संचालक बिंटू गुणपाल निवासी जांडली कलां और सोनू निवासी भूथन कलां पर तेजधार हथियारों से वार किया और अवैध पिस्तौल से दो राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाई।
विज्ञापन

आरोप है कि बदमाशों ने होटल में पड़ा सामान भी तोड़ दिया गया और इसके बाद काउंटर से 9 हजार रुपये निकालकर भाग गए। घायल बिंटू और सोनू को सीएचसी में भर्ती करवाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सुरेंद्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीआईए फतेहाबाद इंचार्ज यादविंदर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।
-
पुलिस ने बरामद किए कुल्हाड़ी और डंडे
पुलिस को जांच के दौरान होटल में सब्जी के पतीले जमीन पर गिरे मिले। कुर्सियां, फ्रिज और एलईडी टूटी हुई थीं। पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी और डंडे बरामद हुए। मंगलवार सुबह सीन ऑफ क्राइम के इंचार्ज डॉक्टर जोगिंदर सिंह की टीम ने पहुंचकर जांच कर फिंगर प्रिंट लिए।
विज्ञापन

-
संचालक की शिकायत पर मामला दर्ज
घायल बिंटू के बयान पर पुलिस ने दो नामजद और 5-6 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीआईए फतेहाबाद और भूना पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। बिंटू ने बताया कि रात 12 बजे दो लोग आए और 8 लोगों के खाने की मांग की। होटल के कारिंदे जा चुके थे। वहां तीन लोग ही मौजूद थे। चाय के लिए पूछा तो मना कर दिया। कुछ देर में स्विफ्ट कार और बाइक पर छह और लोग आ गए। आरोप है कि आते ही युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दिया और लाठी-डंडों से तोड़फोड़ की। बिंटू ने कुलविंदर उर्फ कालू और बलविंदर उर्फ लीला को पहचान लिया। आरोप है कि कालू ने कुल्हाड़ी से बिंटू के दाहिने हाथ पर वार किया, बाकी ने डंडों से पीटा। वहीं हमले में सोनू को भी गंभीर चोटें आईं। इसके बाद एक हमलावर ने अवैध पिस्तौल से दो फायर किए। इसके बाद बदमाश गल्ले से 9 हजार रुपये निकालकर भाग गए। घायलों ने डायल 112 पर कॉल किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। थाना अध्यक्ष सुरेंद्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें