फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हिसार के पास हादसे में किरढान के युवक की मौत से गांव में छाया मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। हिसार के हरिकोट व मंगाली के बीच हुए सड़क हादसे में फतेहाबाद के गांव किरढ़ान निवासी 35 राजेश कुमार की मौत हो गई। जिससे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। राजेश कुमार बिजली विभाग में जेई के पद पर कार्यरत थे और करीब 2 साल पहले ही नौकरी पर लगा था। उसकी तैनाती हिसार के विद्युत नगर में थी।
विज्ञापन

बताया गया है कि वीरवार को राजेश कुमार अपने साथियों के साथ अपने एक दोस्त की शादी में शरीक होकर भिवानी के गांव डिगावा से वापस आ रहा था। मंगाली व हरिकोट के बीच कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में राजेश की मौत हो गई थी। उसकी मौत की सूचना जैसे ही गांव किरढान में पहुंची तो पूरे गांव में मातम पसर गया। राजेश काफी मिलनसार युवक था। ग्रामीणों ने बताया कि राजेश ने पढ़ाई करके अपने दम पर सरकारी नौकरी पाई थी। वह शादी शुदा है और उसके दो बेटियां हैं। जिसमें से छाेटी लड़की की आयु करीब 9 वर्ष है और बड़ी लड़की की आयु 7 वर्ष है। मृतक का अंतिम संस्कार नहीं हुआ परिजन और परिवार के सदस्यों का धीरज बंधवा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें