फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक में आई तेजी

Sat, 20 Sep 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में पहुंची धान की फसल की झर्राई करते मजदूर।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की अनाजमंडियों में पिछले एक सप्ताह से धान की आवक शुरू हो चुकी है। लेकिन अनाज मंडियों में किसानों को उनकी फसल के लिए खरीदार नहीं मिल रहे हैं। इससे किसान अपनी फसल को कम भाव पर बेचने को मजबूर है।
विज्ञापन

वर्तमान में अगेति धान की किस्म 1509 और 1692 की आवक हो रही है, जिसका भाव प्रति क्विंटल 3000 से लेकर 3200 रुपये मिल रहा है। फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में धान लेकर पहुंचे किसान बिंद्र, दयाल, विजय सिंह, उमेद पाल और घनश्याम आदि ने बताया कि निजी व्यापारी उनकी फसल में नमी की मात्रा अधिक बताकर बहुत कम भाव लगा रहे हैं।
1509 धान की किस्म का उचित भाव 3500 से रुपये प्रति क्विंटल से लेकर 3700 के बीच होना चाहिए। भाव कम मिलने से किसानों को नुकसान हो रहा है। वहीं किसानों का कहना है कि उन्हें अनाज मंडी में फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा है और इस बार फसल की पैदावार भी कम हुई है। अनाज मंडी में व्यापारी शाम 4 बजे धान की खरीदारी करते हैं। ऐसे में किसानों को पूरे दिन धान की ढेरी लगाकर खरीददारों का इंतजार करना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें