फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट संचालक के भाई पर युवकों ने किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। रतिया में शुक्रवार देर शाम को मामूली विवाद को लेकर कुछ लोगों ने रेस्टोरेंट संचालक के भाई पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने पिस्तौल व अन्य हथियार दिखाकर रेस्टोरेंट संचालक के भाई को मारने की धमकी भी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को आता देख हमलावर फरार हो गए। वहीं, घायल को गंभीर हालात में रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद रोड पर रत्ताखेड़ा माइनर के पास रेस्टोरेंट पर शुक्रवार देर शाम दो तीन युवक खाना खाने आए थे कि उनकी रेस्टोरेंट संचालक यशपाल से मामूली कहासुनी हो गई। वहां पर काफी भीड़ भी इकट्ठी हो गई। इसके बाद खाना खाने आए युवक रेस्टोरेंट से बाहर आ गए। रेस्टोरेंट संचालक यशपाल का भाई लखन जब शोर सुनकर रेस्टोरेंट के बाहर पहुंचा तो हमलावरों ने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि कुछ युवकों ने पिस्तौल दिखाकर धमकी भी दी। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी।
शहरी थाना प्रभारी रुपेश चौधरी ने बताया कि झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी, लेकिन घायल रेफर होने के चलते अभी बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। बयान दर्ज होते ही मामले में ठोस कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें