फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गाड़ी चालक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। हिसार-सिरसा रोड पर होटल से खाना खाकर घर जा रहे युवक को फॉरच्यूनर गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई और गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। मामले में शहर पुलिस ने मृतक गांव भिरड़ाना निवासी जसपाल सिंह के भाई गांव अयाल्की निवासी दीपू की शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव अयाल्की निवासी दीपू ने बताया कि उसका भाई जसपाल सिंह तूड़े की ट्रॉली पर काम करता है। शुक्रवार रात को भाई हांसपुर रोड स्थित ढाबा पर खाना खाकर घर जा रहा था। इस दौरान सिरसा की तरफ से तेज रफ्तार फॉरच्यूनर गाड़ी आई और उसने टक्कर मारी दी। चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। गाड़ी चंडीगढ़ नंबर की थी। घायल जसपाल को फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें