फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जहर खाकर युवक ने की आत्महत्या, सोशल मीडिया पर डाला था वीडियो

Sun, 18 May 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। शहर के फतेहाबाद रोड पर नहर के पास बुधवार को गांव चंदोखुर्द के गोविंद सिंह ने जहर खाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के बाद रविवार दोपहर को हिसार के अस्पताल में मौत हो गई। मौत होने के बाद पुलिस जांच अधिकारी कार्रवाई करने में जुट गए और परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद युवक का डाला वीडियो की तहकीकात करनी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि युवक ने बुधवार को सोशल मीडिया पर डाली गई वीडियो में अपने परिजनों व गांव के कुछ अन्य लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए उन पर कार्रवाई करने की मांग कर रहा है। इसके बाद युवक को एंबुलेंस से गंभीर अवस्था में अस्पताल में भेज दिया। जहां पर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया गया है अग्रोहा से परिजन हिसार के निजी अस्पताल में ले गए थे। बताया गया है कि जहर खाने वाले युवक ने रविवार की सुबह दम तोड़ दिया जिसके बाद जांच अधिकारी कंवर सिंह की टीम कार्रवाई करने के लिए अस्पताल में पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज करने में जुट गई।
सिटी थाना अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि जहर खाने वाले युवक गोविंद की बुधवार को मौत की सूचना मिली थी जिसके बाद कंवर सिंह के नेतृत्व में टीम कार्रवाई करने के लिए अस्पताल में पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि परिजन जो बयान दर्ज करवाएंगे उन बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें