फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मुख्य मार्गों पर डंपिंग प्वाइंट से प्रतिदिन कूड़ा उठवाने की मांग

Sat, 17 May 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में सड़क किनारे लगे हुए कचरे के ढेर
विज्ञापन
रतिया। शहर में के मुख्य मार्गों पर जितने भी कचरे के डंपिंग प्वाइंट बनाए गए हैं, वहां से प्रतिदिन कूड़ा उठाया जाना चाहिए। यह मांग शहर निवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से की है।
विज्ञापन


शहर निवासी जीत सिंह, सतनाम सिंह, पाल सिंह, रामलाल, छिंद्र, अमरजीत सिंह व नेकीराम आदि ने बताया कि घरों तथा दुकानों से निकलने वाला कूड़ा डालने के लिए डंपिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। जहां से नगरपालिका प्रशासन ठेकेदार के माध्यम से कूड़ा को उठवाता है। लोगों का कहना है कि डंपिंग प्वाइंट से प्रतिदिन कूड़ा न उठाए जाने के कारण वहां पर ढेर लग जाते हैं। इन पर बेसहारा पशु मुंह मारते रहते हैं तथा गंदगी इधर-उधर बिखेर देते हैं।

लोगों का कहना है कि मुख्य रोड होने के कारण गंदगी से उठने वाली बदबू से आम लोगों का वहां से गुजरा बहुत ही मुश्किल हो जाता है। लोगों का कहना है कि नगरपालिका प्रशासन को प्रतिदिन कूड़ा प्वाइंट से गंदगी का उठान करवाना चाहिए ताकि इससे आमजन को असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें