फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: होश में आने पर महिला के बयान होंगे, पति की शिकायत पर केस दर्ज

Mon, 28 Apr 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव बीसला की विवाहिता के अपने जुड़वा बच्चों सहित जहरीला पदार्थ निगलने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फिलहाल महिला अभी होश में नहीं आई और डॉक्टरों ने उसे अनफिट कर दिया है।
विज्ञापन

फिलहाल पूजा के पति ईश्वर की शिकायत पर पुलिस ने पूजा के खिलाफ हत्या और हत्या प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि महिला ने अपने दोनों बच्चों को जहरीला पदार्थ देकर खुद भी उसका सेवन कर लिया था। जिसके बाद लोगों ने महिला व उसके दोनों बच्चों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें अग्रोहा रेफर कर दिया गया।
शनिवार रात को महिला के 8 वर्षीय बेटे पीयूष ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि महिला पूजा व पंकज का इलाज अभी चल रहा है। रविवार को फोरेंसिक टीम ने शहर की पपीहा पार्क के पास उस जगह का निरीक्षण भी किया गया। जहां पर पूजा ने अपने दोनों बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ निगला था।
विज्ञापन

बस स्टैंड चौकी प्रभारी सुशील पूनिया ने बताया कि फिलहाल डॉक्टरों ने पूजा को अनफिट करार दिया है। महिला अभी बेहोश है। जैसे ही वह होश में आती है और फिट होती है तो उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें