फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटी बनाने वाले तवे से की थी महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जाखल। जाखल-टोहाना जाने वाली मुख्य सड़क पर बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में अपनी बहन व जीजा के साथ रह रही महिला को रसोई घर में शुक्रवार की रात रोटी बनाने वाले तवे से मौत के घाट उतारा गया। हालांकि, अभी तक पुलिस को हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की हुई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पंजाब के जिला संगरूर निवासी 35 वर्षीय मनजीत कौर अपनी बहन व जीजा के पास जाखल में रहती थी। शुक्रवार की रात मनजीत कौर की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना का रात 11 बजे उसकी बहन व जीजा को पता चला।
पति के साथ झगड़ा होने के कारण रही थी बहन के पास
परिजनों के मुताबिक मनजीत कौर का अपने पति जस्सी के साथ झगड़ा हो गया था। इस कारण वह दो महीने पहले अपनी बहन अमृतपाल कौर व जीजा लक्ष्मण के पास जाखल में रहने चली आई। उसकी 13 वर्षीय बेटी भी है। मृतका की बहन व जीजा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में बने क्वार्टरों में रहते हैं। शुक्रवार को बहन अमृतपाल व जीजा लक्ष्मण किसी जरूरी काम से बाहर गए हुए थे। घर में अकेली मनजीत कौर ही थी। घर में अकेला पाकर किसी ने रोटी बनाने वाले तवे से मनजीत कौर की हत्या कर दी। जब रात 11 बजे उसकी बहन व जीजा घर पहुंचे तो मनजीत कौर खून से लथपथ पड़ी थी। इसके बाद अन्य परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस ने नामालूम आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मामले की जांच जारी है। अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है। महिला की हत्या तवा मारकर की गई थी। हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं।
विजेंद्र सिंह, प्रभारी, जाखल थाना पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें