फतेहाबाद में परीक्षा को लेकर चेकिंग करती टीम।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से मंगलवार को बारहवीं कक्षा की गणित विषय की परीक्षा ली गई। जिले के 69 केंद्रों पर 6 हजार 500 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान उड़नदस्तों ने दो विद्यार्थियों को पर्ची के साथ पकड़ा है। एक छात्रा के पास भी पर्ची मिली है। टीम ने यूएमसी बनाकर बोर्ड को रिपोर्ट भेज दी है।
शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गणित की परीक्षा को लेकर जिले में चेकिंग के लिए 15 उड़नदस्ते तैनात किए गए थे। टीम ने सेंटरों पर जाकर चेकिंग की। जिला शिक्षा अधिकारी की टीम ने फतेहाबाद के मॉडल संस्कृति स्कूल में एक छात्रा को पर्ची के साथ पकड़ा है। छात्रा ने उत्तर पुस्तिका में पर्चियां छिपा रखी थी। इसके अलावा एटीएफ प्रथम टीम ने गांव नहला के राजकीय स्कूल में एक छात्र को नकल पर्चियों के साथ पकड़ा है। छात्र ने पेपर बोर्ड के अंदर पर्चियां छिपा रखी थी। छात्र ने पेपर बोर्ड के पीछे कवर चढ़ा रखा था और उसके बीच में पर्चियां छिपा रखी थी। टीम ने जांच के दौरान पकड़ लिया।
जिले में उड़नदस्तों ने यहां की चेकिंग
उड़नदस्ता केंद्र जांचे नकल केस
डीसी 4 0
एसडीएम फतेहाबाद 6 0
एसडीएम रतिया 4 0
एसडीएम टोहाना 4 0
डीइओ फतेहाबाद 5 1
चेयरमैन स्पेशल रतिया 3 0
बोर्ड चेयरमैन 3 0
चेयरमैन स्पेशल टोहाना 5 0
सचिव स्पेशल 4 0
एसटीएफ प्रथम 5 1
एसटीएफ द्वितीय 6 0
प्रश्नपत्र टीम फतेहाबाद 5 0
वाइस चेयरमैन 3 0
प्रश्नपत्र टीम रतिया 5 0
प्रश्नपत्र टीम टोहाना 5 0
कोट
जिले में 15 उड़नदस्तों ने परीक्षा को लेकर चेकिंग की। टीम ने दो विद्यार्थियों को नकल पर्चियों के साथ पकड़ा है। इसके अलावा जिले में परीक्षा शांतिपूर्वक हुई है।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी